आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित एम्बुलेंस बस का लोकार्पण-अग्रवाल भवन , व्यास कॉलोनी में संपन्न

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर।आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित एम्बुलेंस बस का लोकार्पण-अग्रवाल भवन , व्यास कॉलोनी में किया गया।

इस अवसर पर माननीय मंत्री अर्जुन राम जी मेघवाल ने कहा कि लोकार्पण से भी ज्यादा महत्व पूर्ण है इसका संचालन जब मुझे ज्ञात हुआ कि इसका संचालन अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा किया जा रहा है तो मैं आश्वस्त हूँ कि यह सेवा कार्य भली प्रकार से संचालित होगी।विमर्शानंद जी ने कहा कि अग्रवाल समाज हमेशा से सर्व समाज की सेवार्थ समर्पित रहा है , पूरे भारत वर्ष में अधिक तर विद्यालय, धर्मशालाएं, मंदिर इसी समाज की देन है, यह नेक कार्य इस समाज द्वारा चलाया जा रहा है यह सर्व समाज के लिये प्रेरणा का स्रोत है।अध्यक्ष सुशील बंसल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया व गोपी राम गुप्ता परिवार का आभार व्यक्त किया।तोलाराम लाठ ने आभार पत्र का वचन किया।विनोद गोयल ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Categories:
error: Content is protected !!