NATIONAL NEWS

इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन रिसेंट चैलेंजेस एंड ट्रेंड्स इन मल्टीडिसीप्लिनरी स्टडीज दो और तीन मार्च को बीकानेर में देश विदेश से जुड़ेगें अनेक शिक्षाविद्

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर। नाल स्थित मां करणी बीएड कॉलेज में इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन रिसेंट चैलेंज एंड ट्रेंड्स इन मल्टीडिसीप्लिनरी स्टडीज दो एवं तीन मार्च को आयोजित होगी। कॉन्फ्रेंस के उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी, महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर के कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित तथा बीटीयू वीसी प्रोफेसर अंबरीश शरण विद्यार्थी होंगे जबकि विशिष्ट अतिथि शिवबाड़ी मठ लालेश्वर महादेव मंदिर के अधिष्ठाता स्वामी विमर्शानंद जी महाराज का होगा । यह जानकारी आज पत्रकार वार्ता में दी गई ।

महाविद्यालय प्राचार्य डॉ मुदिता पोपली ने बताया कि इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन रिसेंट चैलेंजेस एंड ट्रेंड्स इन मल्टीडिसीप्लिनरी स्टडीज श्री खुशाल दास विश्वविद्यालय हनुमानगढ के साथ संयुक्त रूप से आयोजित की जा रही है। तथा इसके पब्लिकेशन पार्टनर बोहल शोध मंजूषा पीयर रेफरड जर्नल है इस कॉन्फ्रेंस में देश एवम विदेश से कई ख्यातिनाम शिक्षाविद् हाईब्रिड मोड से जुड़ेगें । पत्रकार वार्ता में मौजूद एस.के डी विश्वविद्यालय के डीन डॉ. संजय मिश्रा ने कॉन्फ्रेंस की महत्ता तथा कार्यक्रम की रूप रेखा का परिचय दिया । महाविद्यालय प्रवक्ता डॉ रितु श्रीमाली ने बताया कि यह कॉन्फ्रेंस हाइब्रिड मोड में आयोजित होगी जिसमें देश एवं विदेश के विभिन्न ख्याति प्राप्त अपने अपने क्षेत्र के जानकार एवम विषय विशेषज्ञ वर्तमान परिदृश्य में आने वाली नई चुनौतियों एवं उनके समाधानों पर चर्चा करेंगे। महाविद्यालय व्याख्याता रेखा वर्मा ने इसे बीकानेर के शैक्षिक जगत के लिए सुअवसर बताते हुए कहा कि इससे वर्तमान परिदृश्य में नवीन शिक्षा नीति को ध्यान में रखते हुए नवाचारों तथा इस क्षेत्र में आने वाले परिवर्तनों को समझने में आसानी होगी।
इसमें विदेश से अमेरिका, बांग्लादेश, यूक्रेन तथा नेपाल से विषय वक्ता जुड़े हैं जो वर्तमान परिदृश्य पर अपने विचार रखेंगे। इसके साथ ही भारत के अन्य राज्यों गुजरात, उत्तर प्रदेश राजस्थान सहित अनेक राज्यों के शिक्षाविद् एवं विषय विशेषज्ञ ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों ही मोड से जुड़कर अपने अपने विषयों की शैक्षिक स्थिति आने वाली समस्याओं एवं उनके समाधानों पर मंथन करेंगे। इस कांफ्रेंस में देश एवं विदेश के शिक्षाविदों के साथ साथ बीकानेर जगत की जानी मानी शख्सियतों का भी जुड़ाव रहेगा। पत्रकार वार्ता ऑर्गेनाइजेशन समिति से डॉक्टर अशोक व्यास श्री विवेक व्यास एसकेडी विश्वविद्यालय से एसोसिएट डीन कॉमर्स एंड मैनेजमेंट डॉ अर्चना तंवर असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ मृदुला शर्मा तथा महाविद्यालय व्याख्याता पंकज आचार्य,श्रीमती रेणुका आचार्य, सरिता आचार्य, डॉ पूनम लता मिड्डा, राकेश कुमार व्यास, राकेश कुमार पुरोहित, शिवजी छंगाणी, नरेन्द्र कुमार स्वामी, तथा विवेक व्यास भी उपस्थित रहे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!