इक ख्वाहिश एज्युकेशन फाउण्डेशन के तत्वावधान में जन सहयोग एवं भामाशाहो के आर्थिक सहयोग से 12 जनवरी को होगा मेगा निःशुल्क सिलाई मशीन वितरण

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

नीम का थाना। इक ख्वाहिश एज्युकेशन फाउण्डेशन के तत्वावधान में जन सहयोग एवं भामाशाहो के आर्थिक सहयोग से मेगा निःशुल्क सिलाई मशीन वितरण किया जायेगा। यह जानकारी देते हुये फाउण्डेशन की निदेशिका डॉ. सुनीता चौधरी ने बताया कि आगामी 12 जनवरी 2023 स्वामी विवेकानन्द की जयंती दिवस पर महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने व स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से चिन्हित व चयनित जरूरतमंद सैकड़ों महिलाओं को सिलाई मशीन निःशुल्क उपलब्ध करवायी जायेगी।संस्था उद्देश्य के तहत आगामी 2023 तक 11000 महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर स्व रोजगार से जोड़ना ( संस्था द्वारा अब तक हजारों महिलाओं को रोजगार से जोड़ा जा चूका है) उन्होंने बताया कि फाउंडेशन ने नीमकाथाना व पाटन के ग्रामीण क्षेत्रों से स्थानीय जन प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ फाउण्डेशन की टीम के माध्यम से जरूरतमंद महिलाओं का सर्वे करवाकर चिन्हित कर रही है। 12 जनवरी को आयोजित होने वाले निःशुल्क सिलाई वितरण समारोह के पोस्टर का विमोचन
प्रेम सिंह बाजौर
पूर्व विधायक नीमकाथाना,
पूर्व राज्य मंत्री राजस्थान सरकार द्वारा बाजोर स्थित कार्यालय मे फाउण्डेशन की टीम व सहयोगी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी मे किया गया। इस दौरान फाउण्डेशन की टीम के साथ अन्य गणमान्य
लोग मौजूद रहे। डॉ. चौधरी ने बताया कि 12 जनवरी को नेहरू पार्क छावनी रोड, संतोषी माता मंदिर के पास, नीमकाथाना में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की वृहत स्तरीय तैयारियां जारी है।

Categories:
error: Content is protected !!