NATIONAL NEWS

इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन की बीकानेर सिटी ब्रांच की नई कार्यकारिणी का गठन व शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन की बीकानेर सिटी ब्रांच की नई कार्यकारिणी का गठन व शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया ,जिसमे डॉ राहुल हर्ष अध्यक्ष डॉ हरमीत सिंह सचिव डॉ विकास परीक एवं डॉ अरुण तुनग़रिया उपाध्यक्ष एवं डॉ अनंत शर्मा कोषाध्यक्ष ने पद की शपथ ग्रहण करी।

अध्यक्ष डॉ राहुल हर्ष ने चिकित्सक हितों के प्रति प्रतिबद्धता जताते हुए शाखा में सदस्यता अभियान चलाने एवं आई एम ए भवन निर्माण को अपनी प्राथमिकता बताया ! समारोह में मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य डॉ गुंजन सोनी एवम संयुक्त निदेशक डॉ देवेंद्र चौधरी थे। समारोह का संचालन डॉक्टर हरमीत सिंह द्वारा किया गया।

नई कार्यकारिणी में डॉ जहांगीर खान , डॉ अबरार पंवार, डॉक्टर म ए दाऊदी, डॉक्टर प्रवीण चतुर्वेदी, डॉक्टर सी एस मोदी, डॉक्टर अमित अरोड़ा, डॉक्टर कैलाश गहलोत, डॉक्टर वैभव पंवार, डॉक्टर लोकेश गुप्ता, डॉक्टर अनंत राठी, डॉक्टर सुनील हर्ष, डॉक्टर कुलदीप बिठ्ठू, डॉक्टर बुलाकी दास आदि को शामिल किया गया।

इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर नवल गुप्ता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में डॉक्टर एस एन हर्ष द्वारा इंडियन मेडीकल एसोसियेशन की कार्यशैली व इतिहास के बारे में बताया गया, व डॉक्टर महेश शर्मा द्वारा बीकानेर सिटी ब्रांच की उत्पति व डॉक्टरों द्वारा स्वयं को आरोग्य रखने के मूल मंत्र का उद्बोधन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य डॉ गुंजन सोनी द्वारा IMA की भवन निर्माण हेतु जमीन उपलब्ध करवाने व भवन निर्माण करवाने हेतु आश्वासन दिया गया।

कार्यक्रम के अंत में डाक्टर हरमीत सिंह द्वारा सबको धन्यवाद प्रस्तुत किया गया।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!