इलाज के दौरान युवक की मृत्यु, निर्धन के शव को चूरू पहुंचा कर असहाय सेवा संस्थान व ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी ने एक बार फिर पेश की मिसाल

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर में आज फिर मानवता की मिसाल

बीकानेर। आज क़रीब 25 वर्ष युवक जिसे चूरु अस्पताल से रेफर पी बी एम अस्पताल, बीकानेर में इलाज हेतु लाया गया था । सुबह मौसमी विभाग में भर्ती किया गया था । युवक की बीमारी के इलाज के दौरान क़रीब 12.45 बजे इसका निधन हो गया ।।

उक्त युवा मृतक के साथ विकलांग पिता और एक छोटा भाई था, इनके पास शव अपने गाँव लेकर जाने हेतु किसी प्रकार का साथी , साधन , पैसे आदि नहीं थे ।।

पी बी एम अस्पताल के स्टाफ़गण व सुरक्षाकर्मीं द्वारा सूचना मिलने पर व असहाय सेवा संस्थान व ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी के सेवादार अस्पताल पहुँचे और स्टाफ आदि का सहयोग कर शव को उनके परिजनों के साथ एंबुलेंस द्वारा निवास स्थान – झारिया, भालेरी, ज़िला – चूरु भेजा!

सेवादार रहे— स्टाफगण व सुरक्षाकर्मी जगतपाल, जोशीजी, मो जुनैद, सोएब भाई, ताहिर हुसैन, जेठाराम तंवर, रमजान अली, अब्दुल सतार, राजकुमार खड़गावत आदि।।

असहाय सेवा संस्थान, बीकानेर

Categories:
error: Content is protected !!