NATIONAL NEWS

उच्च शिक्षा मंत्री ने देशनोक में भेंट किए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर’

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर, 18 जून। उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने शुक्रवार को देशनोक में राजस्थान फाउण्डेशन की ओर से उपलब्ध करवाए गए 4 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर देशनोक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी लोकेन्द्र सिंह राठौड़ को भेंट किए।
उच्च शिक्षामंत्री ने इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कोरोना वैक्सीनेशन की स्थिति का जायजा लिया तथा निर्देश दिए कि वैक्सीन की एक भी डोज व्यर्थ नहीं होनी चाहिए। उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र में वैक्सीन लगवाने आए व्यक्ति से बातचीत की तथा कहा कि वह दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करे। शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन ही कोरोना से बचाव में सबसे बड़ी भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि कोरोना का खतरा अभी बरकरार है, इसके मद्देनजर पूर्ण सावधानी रखी जाए। कोई भी गाइडलाइन की अवहेलना नहीं करे।
देशनोक नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश मूंधड़ा ने कहा कि कोलायत विधानसभा क्षेत्र के विधायक तथा उच्च शिक्षा मंत्री के प्रयासों से देशनोक में चिकित्सकीय व्यवस्था सुदृढ़ीकरण के ऐतिहासिक कार्य हुए हैं तथा आधारभूत सुविधाओं में वृद्धि हुई है। देशनोक में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। यहां महाविद्यालय एवं उपतहसील खुलवाने जैसे ऐतिहासिक कार्य हुए हैं।
उन्होंने बताया कि इन्हीं के प्रयासों की बदौलत देशनोक पालिका क्षेत्र में 3 करोड़ 37 लाख रूपए की लागत से सीवरलाईन का कार्य होगा। साथ ही देशनोक कस्बे में 10 किलोमीटर सड़क निर्माण का कार्य करवाया जाएगा। आने वाले समय में आयोजित होने वाले प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत देशनोक के आमजन की मांग को देखते हुए आमजन के पट्टे बनाने के कार्य किया जाएगा। उन्होंने मंत्री भाटी से आग्रह किया कि इसमें अगर नियमों के तहत कोई अड़चन आती है तो इनमें संशोधन करवाकर पट्टे बनवाए जाएं।
मूंधड़ा ने बताया कि उप तहसील देशनोक भवन के लिए जमीन का चिन्ह्ीकरण कर लिया गया है। मंत्री भाटी की प्रेरणा से एस.एल.दुग्गड़ चेरिटेबल ट्रस्ट, कोलकाता द्वारा राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय के भवन निर्माण के लिए 2 करोड़ रूपए दिए जाएंगे।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक देवेन्द्र चैधरी ने बताया कि देशनोक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में शीघ्र ही 30 आॅक्सीजन बैड तैयार होंगे। इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी मीनू वर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, चान्द अली रंगरेज ने भी अपने विचार व्यक्त किए। एम्बूलेंस का संचालन श्री करणी मण्डल सेवा सदन देशनोक द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर सीएचसी इन्चार्ज लोकेश गुप्ता, उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. रमेश गुप्ता, डाॅ. लोकेश सिंह राठौड़ दीलिप बाठिया आदि मौजूद रहे।

देशनोक में सीएचसी को एम्बुलेंस भेंट करने के लिए आयोजित कार्यक्रम के दौरान उभरते कलाकार जयकिशन सुथार ने विक्रम सिंह बीका की प्रेरणा से स्वयं के द्वारा बनाया गया उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी का स्केच मंत्री भाटी को भेंट किया। जयकिशन वर्तमान में जयपुर में रहकर बीएससी की पढ़ाई कर रहा है। मंत्री भाटी ने कला की सराहना की तथा कहा कि इसमें निखार लाने के लिए वह और अधिक मेहनत करें। सुथार ने बताया कि उसके पिता मुंबई रहते हैं।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!