ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने किया सामुदायिक विकास केन्द्र का शुभारंभ

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर, 22 अक्टूबर। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने शेराराम की ढ़ाणी (दियातरा) मे 5 लाख रूपये की लागत से बने सामुदायिक विकास केन्द्र का शुभारंभ किया। यह केन्द्र विधायक निधि कोष से बनाया गया है।
इस अवसर पर सामुदायिक विकास केन्द्र के निर्माण के लिए भूमि दान करने वाली श्रीमती पेम्पा देवी पत्नी तेजाराम मेघवाल का मंत्री भाटी ने आभार व्यक्त किया और कहा कि भामाशाहों के सहयोग से सार्वजनिक हित के बहुत बडे़ काम करवाऐ जाने की हमारी परम्परा रही है।

इस अवसर पर दियातरा सरपंच किशन सिंह भाटी, विकास अधिकारी दिनेश सिंह भाटी, झंवर लाल सेठिया, खेमाराम मेघवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Categories:
error: Content is protected !!