NATIONAL NEWS

एडीजी ने ली क्राइम मीटिंग अधिकारियों को दिए अपराध नियंत्रण के लिए सख्त निर्देश

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर जिले के निरीक्षण पर आए जिले के प्रभारी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ए.पोनूचामी ने आज पुलिस लाइन का निरीक्षण किया और सदर थाना स्थित सभागार में पुलिस अधिकारियो के क्राइम मीटिंग की। उन्होंने कहा की वार्षिक निरीक्षण के दौरान कई चीजों को देखा है। जिले में कुछ चीजों में अच्छा काम हुआ है वही कुछ चीजों में और बेहतर कार्य करने के लिए कहा है। वही अवैध हथियारों में कार्रवाई को लेकर एसपी को निर्देश दिए है। उन्होंने नशे के कारोबार की रोकथाम को लेकर पुलिस अधिकारियो को निर्देश दिए। इस मीटिंग में रेंज पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश, जिला पुलिस अधीक्षक योगेश यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर अमित बुडानिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रमीण सुनील कुमार सहित जिले के सभी सीओ और सीआई और थाना प्रभारी मौजूद रहे।

एडीजी ने ली क्राइम मीटिंग अधिकारियों को दिए अपराध नियंत्रण के लिए सख्त निर्देश
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!