एनएसएस शिविर के तीसरे दिन श्रमदान और शहीदों को श्रद्धांजलि

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर।श्री जैन पीजी महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी डॉ सुशील दैया ने बताया कि 7 दिवसीय विशेष शिविर के तहत तीसरे दिन शहादत दिवस के उपलक्ष्य में छात्रों द्वारा शहीद भगतसिंह, सुखदेव और राजगुरु को पुष्पांजलि द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ शिवराम सिंह झाझड़िया ने विद्यार्थियों को शहादत दिवस की महत्ता से परिचित करवाया । प्राचार्य डॉ राजेंद्र चौधरी ने भगत सिंह सुखदेव राजगुरु के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने की बात कही। इसी कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी डॉक्टर राजेश रांकावत ने बताया कि स्वयंसेवकों द्वारा महाविद्यालय परिसर में श्रमदान करके मैदान की सफाई की गई। श्रमदान में महाविद्यालय के सभी संकाय सदस्य तथा स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Categories:
error: Content is protected !!