एनएसयूआई द्वारा सम्पूर्ण प्रदेश में महाविद्यालयों में प्रथम वर्ष प्रवेश (नियमित) के आवेदन की तिथि को 10 दिन और आगे बढ़ाने की माँग को लेकर आयुक्त उच्च शिक्षा को ज्ञापन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर। राजकीय डूंगर महाविद्यालय,बीकानेर सहित सम्पूर्ण प्रदेश में प्रथम वर्ष प्रवेश (नियमित) के आवेदन की तिथि को 10 दिन और आगे बढ़ाने की माँग को लेकर एनएसयूआई द्वारा राजकीय डूंगर महाविद्यालय के प्राचार्य के मार्फ़त आयुक्त उच्च शिक्षा के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
एनएसयूआई के पूर्व ज़िलाध्यक्ष रामनिवास कूकणा ने कहा कि आरक्षित वर्ग के छात्र-छात्रायें जाति प्रमाण पत्र नहीं बनने के कारण अभी भी आवेदन नहीं कर पा रहें है क्योंकि ऑनलाइन आवेदन करने के पश्चात 15-20 दिन के पश्चात जातिप्रणाम पत्र ऑनलाइन सत्यापित होता है परन्तु पूर्व में तिथि 7 दिवस ही आगे बढ़ाई गयी थी इसलिए तिथि को और आगे बढ़ाया जाए ।
साथ ही कुकणा ने कहा कि ऑनलाइन सर्वर में समस्या के चलते भी बीकानेर सहित सम्पूर्ण प्रदेश में हज़ारों छात्र-छात्रायें आवेदन करने से वंचित रह रहें है इसलिए छात्रहित में आवेदन की तिथि को 10 दिन आगे बढ़ाने का तत्काल निर्णय लिया जाये।

Categories:
error: Content is protected !!