एनसीसी की 7 राज बटालियन ने चलाया जागरूकता अभियान नो मास्क, नो मूवमेंट की लिए किया प्रेरित

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर, 28 अप्रैल। जन अनुशासन पखवाड़े के तहत बुधवार को एनसीसी की 7 राज बटालियन द्वारा अंबेडकर सर्किल, पीबीएम अस्पताल रोड, तुलसी सर्किल आदि क्षेत्रों में कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर के प्रति जागरुकता का अभियान चलाया गया। इस दैरान सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय द्वारा प्रकाशित ‘नो मास्क, नो मूवमेंट’ के स्टीकर चस्पा किए गए।
बटालियन के सीनियर अण्डर आॅफिसर हितेश शर्मा ने बताया कि बटालियन के कैडेट्स द्वारा इन क्षेत्र की दुकानों, ई-मित्र केन्द्रों, डेयरी बूथों सहित आॅटो रिक्शा और दुपहिया वाहन चालकों को गाइडलाइन की अनुपालना का आह्वान किया गया। साथ ही मास्क लगाने, सोशल डिसटेंसिंग रखने तथा बार-बार हाथ धोने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान एनसीसी की 7 राज बटालियन के अंडर आॅफिसर तुषार बजाज एवं इतिश्री राजावत भी मौजूद रहे।

Categories:
error: Content is protected !!