NATIONAL NEWS

एन.सी.सी. का 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण ,मिलेटस जागरूकता रैली से दिया संदेश

TIN NETWORK
TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर, 10 जनवरी। 1 राज. आर.एण्ड.वी. स्क्वाड्रन एन.सी.सी. वेटरनरी कॉलेज, बीकानेर में आयोजित 10 दिवसीय एन.सी.सी. वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में बुधवार को एन.सी.सी. कैडेट्स ने ड्रिल एवं हथियार प्रशिक्षण लिया। 1 राज. आर.एण्ड.वी. स्क्वाड्रन एन.सी.सी. वेटरनरी कॉलेज, बीकानेर कमांडिंग ऑफिसर कर्नल डी.एस. दुहन ने बताया कि इस दस दिवसीय वार्षिक शिविर में विभिन्न संस्थानों के 238 कैडेट्स प्रशिक्षण ले रहे हैं। बुधवार को प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स को ड्रिल अभ्यास, फायरिंग एवं हथियारों की मूलभूत जानकारी प्रदान की गई। कर्नल दुहन ने बताया कि कैडेट्स को प्रशिक्षण के दौरान हॉर्स राइडिंग, योग, फायरिंग, ड्रिल आदि के साथ साथ बौद्धिक एवं तार्किक क्षमता विकास हेतु विभिन्न गतिविधियां करवायी जा रही है। एन.सी.सी. कैडेट्स ने वेटरनरी कॉलेज परिसर से जुनागढ़ तक जागरूकता रेली के माध्यम से मिलेट के महत्व, उत्पादन एवं इसके उपयोग का संदेश दिया। प्रशिक्षण शिविर के सुचारू संचालन में ए.एन.ओ. लेफ्टिनेंट डॉ. सुनीता चौधरी, सी.टी.ओ. डॉ. अमित चौधरी, जे.सी.ओ. संजय यादव एवं एन.सी.सी. के अधिकारियों का विशेष सहयोग रहा।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!