एफेरेसिस मशीन खरीद के लिए 30 लाख रुपये स्वीकृत जिला कलक्टर ने जारी किए आदेश

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर, 8 नवंबर। जिला कलक्टर एवं जिला खनिज फाउण्डेशन कोष (डीएमएफटी) के अध्यक्ष नमित मेहता ने पीबीएम अस्पताल में एफेरेसिस मशीन की खरीद के लिए 30 लाख रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की है।
जिला कलक्टर ने बताया कि कोविड-19 संक्रमण से ग्रसित मरीजों के इलाज के लिए पीबीएम अस्पताल के प्रस्ताव के मद्देनजर एफेरेसिस मशीन विद एसेसरीज खरीद के लिए यह स्वीकृति दी गई है। उन्होंने दो महीनों में नियमानुसार प्रक्रिया के तहत एफेरेसिस मशीन की खरीद करने तथा कार्य सम्पादन के 15 दिन में उपयोगिता प्रमाण पत्र उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।

Categories:
error: Content is protected !!