बीकानेर 20 जुलाई 2024 यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा नए ग्राहकों को बैंक से जोड़ने के लिए होटल रॉयल गार्डन इन में एमएसएमई आउटरीच कैंपेन का आयोजन किया गया जिसमें बीकानेर के नए उद्यमियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इस मौके पर बैंक की बहुत ही सस्ते दरों पर उपलब्ध और सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं के बारे में ग्राहकों को अवगत करवाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता के लिए क्षेत्र प्रमुख धीरज शर्मा, पी के निर्वाण, रामजी लाल मीणा, राहुल सिंह जोधपुर से पधारे और स्थानीय शाखाओं के प्रबंधक संदीप गढ़वाल, विजेंद्र सिंह, राजकुमार तिवारी, राजू नाथ, संदीप पंवार उपस्थित रहे।
एमएसएमई आउटरीच कैंपेन का आयोजन यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा
July 20, 2024
1 Min Read










Add Comment