एमएस कॉलेज में एनएसएस के द्वारा किया गया पौधरोपण कार्यक्रम

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर। राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय बीकानेर में एनएसएस की चारों इकाइयों द्वारा सम्मिलित रूप से महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया,मीडिया प्रभारी डॉ उज्जवल गोस्वामी ने बताया कि प्राचार्य डॉ इंदिरा गोस्वामी एवं वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ ऋषभ जैन,डॉ श्रुति गोस्वामी व डॉ मंजू मीणा के मार्गदर्शन में विविध पौधे लगाए गए।


इस पौधरोपण कार्यक्रम में कदम्ब, सप्तपर्णी,गुलमोहर, शीशम, बेलपत्र ,हारशृंगार,अशोक एवं गुड़हल के पौधे लगाए गए ।
पौधरोपण कार्यक्रम में एनएसएस के चारों कार्यक्रम अधिकारी डॉ विनोद कुमारी, डॉ हिमांशु कांडपाल, डॉ अंजू सांगवा ,डॉ सुनीता बिश्नोई एवं समस्त छात्राएं उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु प्राचार्य डॉ इंदिरा गोस्वामी एवं सभी संकाय सदस्यों का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।

Categories:
error: Content is protected !!