
बीकानेर। महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर ने राजकीय नेहरू मेमोरियल महाविद्यालय,हनुमानगढ़ के वाणिज्य विभाग के तेजकरण दैया को पीएच.डी. की उपाधि प्रदान की है। तेजकरण ने अपना शोधकार्य ‘विमुद्रीकरण का भारत मे काले धन पर प्रभाव’ विषय पर सेवानिवृत सह-आचार्य डॉ. नरेश कुमार शर्मा के निर्देशन में पूर्ण किया है। तेजकरण दैया का हाल ही में राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक आचार्य परीक्षा-2020 में चयन हुआ है।
[metaslider id=68846 cssclass=””]





