बीकानेर। विश्वविद्यालय स्थापना दिवस समारोह की श्रृंखला के तहत आज विश्वविद्यालय के इंडोर स्टेडियम में 50 लख रुपए की लागत से तैयार अंतरराष्ट्रीय स्तर के बास्केटबॉल मैदान का लोकार्पण भी विश्वविद्यालय कुलगुरु आचार्य मनोज दीक्षित द्वारा किया गया स्थापना दिवस समारोह के समापन अवसर पर प्राकृतिक योग चिकित्सालय बीकानेर एवं महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर के मध्य अपनी सेवाओं के आदान-प्रदान हेतु एक एमओयू का भी संपादन किया गया उल्लेखनीय है कि विश्वविद्यालय स्थापना दिवस के अंतर्गत विश्वविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों एवं विश्वविद्यालय कार्मिकों के लिए दो दिवसीय प्राकृतिक योग चिकित्सा शिविर का आयोजन विश्वविद्यालय परिसर में किया गया था जिसमें चिकित्सालय के बनवारी लाल शर्मा एवं एवं डॉ वत्सल गुप्ता के निर्देशन में शिविर का संचालन किया गया समापन समारोह में विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अनिल कुमार छंगाणी प्रोफेसर राजाराम चोयल सहित विश्वविद्यालय कार्मिक उपस्थिति रहे कार्यक्रम का संचालन शिविर प्रभारी एवं पुस्तकालय अध्यक्षउमेश शर्मा ने किया
एमजेएसयू के इंडोर स्टेडियम में 50 लाख रुपए की लागत से तैयार अंतर्राष्ट्रीय स्तर के बास्केटबॉल मैदान का लोकार्पण…
June 6, 2025
1 Min Read











Add Comment