भगवान महावीर जन्म कल्याणक पर रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र से शोभायात्रा निकालने के संदर्भ में आवश्यक बैठक शहर के बाहर निवास कर रहे सभी जैन धर्मावलंबियों से कार्यक्रम में आने का किया आह्वान…

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। भगवान महावीर के 2625वें जन्म कल्याणक के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रमों के क्रम में रानीबाजार इंडस्ट्रियल एरिया स्थित सुराणा स्वाध्याय भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें शहर के बाहर निवास कर रहे जैन समाज के बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहे। बैठक में रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र, शर्मा कॉलोनी, सार्दुल गंज, व्यास कॉलोनी, पवनपुरी, करणी नगर, कैलाशपुरी, समता नगर एवं मुक्ताप्रसाद कॉलोनी सहित विभिन्न क्षेत्रों के जैन बंधुओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए हरबंश लाल जी जैन ने जानकारी दी कि जैन महासभा द्वारा इस वर्ष 31 मार्च 2026 को निकलने वाली भव्य शोभायात्रा में पहली बार रानीबाजार इंडस्ट्रियल एरिया से शोभायात्रा निकाली जाएगी ,जिसमें शहर के बाहरी क्षेत्र के जैन धर्मावलंबी सम्मिलित होंगे, जिससे आयोजन का दायरा और अधिक विस्तृत होगा। इसके लिये महासभा के अध्यक्ष कन्हैयालाल जी बोथरा व महामंत्री जतन जी संचेती का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ । शोभायात्रा के सुचारू संचालन, व्यवस्थाओं के निर्धारण एवं विभिन्न समितियों के गठन को लेकर बैठक में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई ।

महासभा के पूर्व अध्यक्ष इंद्रमल जी सुराणा ने सभी समाज बंधुओं एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों से आग्रह किया कि वे महावीर जन्म कल्याणक के सभी कार्यक्रमों में अधिकाधिक संख्या में सहभागिता प्रदान करें, जिससे आयोजन को भव्य एवं सफल बनाया जा सके।

इस अवसर पर जैन महासभा के उपाध्यक्ष संजय जैन सांड व सयुंक्त सचिव मनीष नाहटा ने बताया कि जैन महासभा एवं जैन यूथ क्लब द्वारा महावीर जन्म कल्याणक के पावन अवसर पर 29, 30 एवं 31 मार्च 2026 को तीन दिवसीय विविध धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
🔸 29 मार्च 2026 को
हॉस्पिटल एवं अन्य स्थानों पर फल वितरण एवं ब्लड डोनेशन कैम्प तथा नवकार महामंत्र जाप का आयोजन तेरापंथ भवन, गंगाशहर में किया जाएगा।
🔸 30 मार्च 2026 को
सायं भक्ति संध्या का आयोजन श्री गोड़ीपार्श्वनाथ जी मंदिर में होगा।
🔸 31 मार्च 2026 को
भव्य त्रिवेणी शोभायात्रा गंगाशहर–भीनासर,बीकानेर एवं रानीबाजार इंडस्ट्रियल एरिया, बीकानेर से प्रारंभ होकर मुख्य समारोह स्थल श्री गोड़ीपार्श्वनाथ जी मंदिर तक पहुंचेगी। इसी दिन तेरापंथ भवन, गंगाशहर में सामूहिक एकासन का आयोजन भी किया जाएगा।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि दिनांक 31 मार्च को प्रातः 7:00 बजे सुराणा स्वाध्याय भवन से शोभायात्रा वाहन द्वारा प्रस्थान करेगी, जिसमें विभिन्न झांकियां व प्रस्तुतियां होगी, जो प्रातः 7:30 बजे दिगंबर जैन नसियां जी पहुंचकर वहां की शोभायात्रा में समाहित हो जाएगी।
बैठक में जैन समाज के विभिन्न संघों से, क्षेत्रों से एवं महिला वर्ग की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही तथा सभी ने उत्साहपूर्वक सहयोग एवं समर्थन देने का विश्वास व्यक्त किया। बैठक में हरबंश लाल जी जैन, इंद्रमल जी सुराणा, विजय सिंह जी बैद, संतोष जी बांठिया, डॉ जे एस मेहता, हरीश जी नाहटा, अरुण जी जैन, विनोद जी खजांची, महेंद्र जी सुराणा, किशन जी बोथरा, राजेन्द्र जी सोनावत, नरपत जी बोथरा, भूषण जी जैन, तरुण जी महनोत, सुरेश जी जैन, सुदर्शन जी कोठारी, अजय जी बोथरा, अमित जी बोथरा, संतोष जी नाहर , नितेश जी आसानी, जेठमल जी बुच्चा, अभियन्त जी कोचर, बाबुलाल जी जैन, गौरव जी जैन, मोहित जी श्रीश्रीमाल, मनीष जी नाहटा , संजय जैन सांड एवं महिला वर्ग में शांता जी भूरा, विजय श्री कोचर, स्वीटी जी बोथरा उपस्थित रहे ।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!