एम.डी. कालेज महाजन में स्काउट रोवर दल के महाविद्यालय पहुंचने पर स्वागत

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

महाजन। एम.डी. कालेज महाजन के स्काउट रोवर दल का आज शनिवार को महाविद्यालय पहुंचने पर महाविद्यालय के प्रांगण में स्वागत किया गया । गौरतलब रहे कि महाविद्यालय के विधार्थियों ने निपुण रोवर प्रशिक्षण शिविर में मण्डल प्रशिक्षण केन्द्र रिडमलसर (देवीकुण्डसागर) बीकानेर में 16 से 20 अक्टूबर 2023 तक भाग लिया । महाविद्यालय के रोवर सुनील , धनराज व जितेंद्र ने बताया कि इस प्रकार के शिविर से विधार्थियों को बहुत कुछ सीखने को मिलता है । इस प्रकार के शिविरों में हमें आत्मनिर्भर होकर अनुशासन में रहना , चरित्र निर्माण, स्वाबलंबन , निःस्वार्थ सेवा , आध्यात्मिक दृष्टिकोण, आध्यात्मिक दृष्टिकोणों के प्रति निष्ठा व देश प्रेम की भावना सिखाई गई । युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार के शिविर समय समय पर बहुत आवश्यक है ।

पांच दिवसीय कैम्प में विधार्थियों को विभिन्न प्रकार के गैजट्स बनाना व मानवता की भलाई के लिए अनेक प्रकार की बातें स्काउट सीओ बीकानेर श्री जसवन्त सिंह राजपुरोहित व सहायक प्रभारियों द्वारा बताई गई । इससे पूर्व महाविद्यालय के रोवर लीडर प्रभारी राजेंद्र कुमार ने स्काउट लीडर एडवांस कोर्स का प्रशिक्षण 18 से 24 जून 2023 को माउंट आबू में प्राप्त किया था ।

Categories:
error: Content is protected !!