एसपी तेजस्वनी गौतम ने थानाधिकारियों के साथ गंगा रेजिडेंसी व स्वर्ण जयंती योजना फ्लेट्स में दबिश देकर की चेकिंग

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
https://twitter.com/TIN_NETWORK__/status/1753827579986059553?t=8qCqWWNEaewfgKPwyzFDcw&s=19

बीकानेर,एसपी तेजस्वनी गौतम ने आज स्वयं थानाधिकारियों के साथ गंगा रेजिडेंसी व स्वर्ण जयंती योजना फ्लेट्स में दबिश देकर चेकिंग की। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को देख एकबारगी हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई को अंजाम दिया। एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि पुलिस को इनपुट था कि यहां बाहरी लोग संदिग्ध गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। इसी इनपुट के साथ सभी थानाधिकारियों व जाब्त के साथ मौके पर पहुंचे और चेकिंग की। इस दौरान गंगा रेजिडेंसी में जुए-सट्टे व गंजा नशे में लिप्त कुछ लोग मिले, जिनको पकड़कर संबंधित थाने लाया गया, जहां पुलिस पूछताछ कर रही है। इसके अलावा कुछ बिना नंबरी संदिग्ध वाहनों को भी पुलिस ने जब्त किया। इसी तरह स्वर्ण जयंती योजना फ्लेट्स से भी कुछ संदिग्ध लोगों पकड़कर थाने लगाया गया, जहां उसने पूछताछ की जा रही है। बता दें कि एसपी के निर्देश में इस प्रकार की कार्रवाई पहले भी की गई थी, जिसमें कुछ संदिग्ध वाहनों को मौके से जब्त किया और वहां रह रहे लोगों से उनकी जानकारी प्राप्त की।

Categories:
error: Content is protected !!