ऑल इंडिया रिटायर्ड बैंक एम्पलाइज एसोसियेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

ऑल इंडिया रिटायर्ड बैंक एम्पलाइज एसोसियेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लिये कई निर्णय-पेंशन रिवीजन व बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिये करेगी आंदोलन
बीकानेर। ऑल इंडिया रिटायर्ड बैंक एम्पलाइज एसोसियेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज बीकानेर के जयनारायण व्यास नगर स्थित शिव मंदिर परिसर में सम्पन्न हुई । राष्ट्रीय संगठन मंत्री आर के शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदलाल पंचारिया की अध्यक्षता में आहूत बैठक में गत अधिवेशन के प्रतिवेदन व लेखों को सेक्रेटरी जनरल आर के धूत ने सदन के सम्मुख रखा जिसे सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया । एजेण्डे अनुसार संगठनात्मक सुधार, विभिन्न ईकाइयों को मजबूत बनाना, स्टेट यूनिट के महाधिवेशन, एसोसियेशन द्वारा विभिन्न वाद की प्रगति, पेंशन रिवीजन, सेवानिवृत कर्मचारी व अधिकारियों को चिकित्सा सुविधा बेहतर करने संबंधी विषयों पर मंथन किया गया । बैठक में विभिन्न क्षेत्रों के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों की भागीदारी रही । बैठक में संगठन के संरक्षक वाई के शर्मा योगी ने पेंशन रिवीजन पर यूएफबीयू की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से बताया । इससे पहले मंचस्थ नंदलाल पंचारिया, आर के धूत, वाई के शर्मा योगी, बीकानेर यूनिट के कार्यकारी अध्यक्ष एस पी सोबती, सचिव के आर उपाध्याय सहित बीकानेर आए समिति सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया । संगठन के दिवंगत सदस्यों के निधन पर शोक रखते हुए मौन रख श्रद्धांजलि दी गई । कार्यक्रम का संचालन जी एस खत्री ने किया व धन्यवाद ज्ञापित आर के श्रीमाली ने किया । केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक के बाद बीकानेर यूनिट के सदस्यों के साथ संगठन पदाधिकारियों ने संवाद किया तथा संगठन द्वारा विभिन्न समस्याओं पर की जा रही कार्यवाही के बारे में बताया । इस अवसर पर नलिन सारवाल, डी एल भटेजा, माणक सुथार, के एन जोशी, रवि राजवंशी, सुनील गुप्ता, सैयद मुश्ताक अली, राकेश शर्मा, रामेश्वर लाल सुथार, सी एल जांगीड़, डी के परियानी, ए के पुगलिया, एस एन पुरोहित, जगदीश चन्द्र, एस एस जोशी, एम एम एल पुरोहित, सतेन्द्र शर्मा, वी के शर्मा, मूलचंद आसेरी, मोहम्मद ताहिर, रमेश गुप्ता, वी पी वर्मा, इन्द्रचंद बच्छावत, माणक कोचर, दिलीप सिंह, चन्द्रशेखर आचार्य, एन आर मेघवाल, के एन जोशी, मुकेश पोपली सहित अन्य उपस्थित थे ।

Categories:
error: Content is protected !!