ओम शान्ति ओम जेएसएस स्वयं सहायता समूह द्वारा बैंक से ऋण दिलाने की प्रक्रिया का प्रशिक्षण

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर।स्वयं सहायता समूह के लिए लोन का आवेदन संस्थान द्वारा संचालित किए जा रहे ओम शान्ति ओम जेएसएस स्वयं सहायता समूह को बैंक से ऋण दिलाने की प्रक्रिया को सम्पन्न किया गया।कार्यक्रम अधिकारी महेश उपाध्याय ने बताया कि संस्थान द्वारा गठन किए जाने के बाद बैंक में खाते खुलवाए गए और आज इन समूहों को एक लाख से तीन लाख तक के लोन लेने के सम्बंध में जानकारी दी गई। भविष्य में अन्य समूहों को भी लोन से जोड़ने का कार्य किया जायेगा।साथ ही संस्थान द्वारा गठित गंगाशहर के समूह ओम शान्ति ओम जेएसएस स्वयं सहायता समूह जिसके अध्यक्ष श्रीमती शान्ति सिरोहिया है को एक लाख का लोन दिलवाने की प्रक्रिया बैंक के सेल्स आॅफिसर अमित पारीक ने पूरी की। श्री पारीक ने बताया कि स्वयं सहायता समूह के लिए सरकार की योजना के अनुसार इन्हें इस लोन को एक वर्ष से तीन वर्ष में चुकाने की सुविधा मिलेगी। सहायक कार्यक्रम अधिकारी तलत रियाज, उमाशंकर आचार्य, श्रीमोहन आचार्य के साथ-साथ नगर निगम बीकानेर के श्री राकेश छींपा ने सहयोग किया।

Categories:
error: Content is protected !!