NATIONAL NEWS

कमलनाथ की जगह जीतू पटवारी बने MP कांग्रेस अध्यक्ष:उमंग सिंघार नेता प्रतिपक्ष, हेमंत कटारे को उप नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी

TIN NETWORK
TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

कमलनाथ की जगह जीतू पटवारी बने MP कांग्रेस अध्यक्ष:उमंग सिंघार नेता प्रतिपक्ष, हेमंत कटारे को उप नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी

भोपाल

विधानसभा चुनाव में हार के बाद मध्यप्रदेश कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव किया गया है। कमलनाथ की जगह जीतू पटवारी को मध्यप्रदेश कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, चौथी बार के विधायक उमंग सिंघार को नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है जबकि भिंड के अटेर से विधायक हेमंत कटारे उप नेता प्रतिपक्ष बनाए गए हैं। उन्होंने इस चुनाव में शिवराज सरकार में मंत्री रहे अरविंद भदौरिया को हराया था। सिंघार झारखंड- गुजरात चुनाव में सह प्रभारी रह चुके हैं।

कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं पटवारी

नवंबर 1973 में जन्मे जीतू पटवारी पहली बार 2013 में राऊ विधानसभा सीट से विधायक बने थे। वे प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष के साथ-साथ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट भी रह चुके हैं। इससे पहले वे मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष थे।

पटवारी ने 2018 में राऊ से दूसरी बार चुनाव जीता, लेकिन तीसरी बार 2023 के विधानसभा चुनाव में पटवारी को हार का सामना करना पड़ा है। वे प्रदेश में 2018 में कांग्रेस की सरकार बनने पर उच्च शिक्षा, युवा और खेल मामलों के कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं।

नई नियुक्तियों में जातीय संतुलन का रखा ख्याल

  • अन्य पिछड़ा वर्ग: जीतू पटवारी इंदौर के राउ से विधायक रहे हैं। वे इस बार चुनाव हार गए। पटवारी अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) वर्ग से आते हैं।
  • आदिवासी: उमंग सिंघार धार जिले की गंधवानी सीट से विधायक हैं। वे आदिवासी वर्ग से आते हैं। सिंघार भूतपूर्व उप मुख्यमंत्री जमुना देवी के भतीजे हैं।
  • ब्राह्मण: हेमंत कटारे भिंड जिले की अटेर विधानसभा सीट से विधायक हैं। वे ब्राह्मण वर्ग से आते हैं। उनके दिवंगत पिता सत्यदेव कटारे भी नेता प्रतिपक्ष रह चुके हैं।

कमलनाथ ने दी बधाई

कमलनाथ ने नवनियुक्त पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे को बधाई दी।

कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने के बाद उनके समर्थक उन्हें बधाई देने पहुंचे।

कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने के बाद उनके समर्थक उन्हें बधाई देने पहुंचे।

हेमंत कटारे को उप नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने पर उनके समर्थक उन्हें बधाई देने पहुंचे।

हेमंत कटारे को उप नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने पर उनके समर्थक उन्हें बधाई देने पहुंचे।

ये तस्वीर भारत जोड़ो यात्रा के दौरान की है। जीतू पटवारी को राहुल गांधी का करीबी माना जाता है।

ये तस्वीर भारत जोड़ो यात्रा के दौरान की है। जीतू पटवारी को राहुल गांधी का करीबी माना जाता है।

कांग्रेस संगठन में बदलाव पर बीजेपी का तंज

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!