कर्नाटक में शख्स ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की नाक काटी:बगीचे से फूल तोड़ने पर विवाद हुआ था, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

कर्नाटक में शख्स ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की नाक काटी:बगीचे से फूल तोड़ने पर विवाद हुआ था, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

घायल महिला सुगंधा का अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिवार वालों ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। - Dainik Bhaskar

घायल महिला सुगंधा का अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिवार वालों ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

कर्नाटक में शख्स ने महिला की धारदार हथियार से नाक काट दी। घटना बेलगावी जिले के बसुर्ते गांव में 2 जनवरी को हुई।

ककती थाना पुलिस के मुताबिक, सुगंधा मोरे (50) गांव के आंगनबाड़ी सेंटर में काम करती है। यहां पर आने वाले बच्चे सेंटर के बाहर खेल रहे थे। तभी उन्होंने पड़ोस में रहने वाले कल्याण मोरे के बगीचे में लगे पौधे से फूल तोड़ लिए।

इस बात से नाराज कल्याण बच्चों को पीटने लगा। सुगंधा वहां पहुंची और बच्चों के बचाने लगी। गुस्से से तमतमाया हुआ कल्याण अपने घर में गया और दरांती ले आया।

उसने तेजधार हथियार से सुगंधा की नाक काट दी और मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने आगे बताया कि गंभीर घायल सुगंधा का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सुगंधा के परिवार ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मामले में जांच की जा रही है।

आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह खबर भी पढ़ें…

बेटे का बदला मां से, गांव में न्यूड परेड कराई: कोर्ट बोला- ये द्रौपदी के चीरहरण से बदतर

कर्नाटक के गांव में 12 दिसंबर 2023 को बुजुर्ग महिला के साथ हैवानियत की गई थी। उसे निर्वस्त्र कर पहले तो जमकर पीटा गया। इसके बाद गांव में परेड कराई गई थी। महिला के बेटे की गलती का बदला उससे लिया गया।

Categories:
error: Content is protected !!