कल बीकानेर में होंगे कांग्रेस के दिग्गज नेता:लोकसभा चुनाव की तैयारी, सुखजिंदर रंधावा, गोविन्द डोटासरा के साथ नेता प्रतिपक्ष जूली भी आएंगे

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

कल बीकानेर में होंगे कांग्रेस के दिग्गज नेता:लोकसभा चुनाव की तैयारी, सुखजिंदर रंधावा, गोविन्द डोटासरा के साथ नेता प्रतिपक्ष जूली भी आएंगे

बीकानेर

विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस अब लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुरुवार को बीकानेर आएंगे। इनमें कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी शामिल होंगे।

लोकसभा चुनाव और भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत लोकसभा कार्यकर्ता संवाद अभियान चालू किया गया है। गुरुवार रात आठ बजे रंधावा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष जूली सर्किट हाउस पहुंच जाएंगे। अगले दिन 2 फरवरी को वे बीकानेर लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेसजनों से रानीबाजार स्थित सूरज टॉकीज में सुबह ग्यारह बजे से दोपहर तीन बजे तक संवाद करेंगे। जिला देहात कांग्रेस संगठन महासचिव मार्शल प्रहलाद सिंह ने बताया कि संवाद कार्यक्रम में पीसीसी संभाग प्रभारी,जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष, जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, जिले के एआईसीसी सदस्य, पीसीसी सदस्य, अग्रिम संगठनों के अध्यक्ष (युवा कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, इंटक, महिला कांग्रेस आदि),पीसीसी/डीसीसी विभाग एवं प्रकोष्ठ अध्यक्ष,जिले के पूर्व बोर्ड/निगम अध्यक्ष व सदस्य, विधायक/विधायक उम्मीदवार हिस्सा लेंगे। इसके अलावा सांसद उम्मीदवार, पूर्व राज्य सभा सांसद, जिला प्रमुख, जिला परिषद सदस्य, प्रधान, पंचायत समिति सदस्य, नगर निगम के पार्षद और नेता, पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आदि भी इस संवाद में हिस्सा लेंगे। देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने बताया कि कार्यक्रम के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है

Categories:
error: Content is protected !!