कांग्रेस की तीसरी लिस्ट जारी, 7 राज्यों के 56 नाम:बहरामपुर से अधीर रंजन, नांदेड से वसंतराव का नाम, अब तक 138 प्रत्याशियों का ऐलान

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

कांग्रेस की तीसरी लिस्ट जारी, 7 राज्यों के 56 नाम:बहरामपुर से अधीर रंजन, नांदेड से वसंतराव का नाम, अब तक 138 प्रत्याशियों का ऐलान

कांग्रेस नेता अजय माकन और केसी वेणुगोपाल ने 12 मार्च को दूसरी लिस्ट के नामों को ऐलान किया था। - Dainik Bhaskar

कांग्रेस नेता अजय माकन और केसी वेणुगोपाल ने 12 मार्च को दूसरी लिस्ट के नामों को ऐलान किया था।

कांग्रेस ने गुरुवार (21 मार्च) को लोकसभा उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट का ऐलान कर दिया। इसमें 7 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के 56 उम्मीदवारों के नाम हैं। 57 सीटों की इस लिस्ट में यह भी बताया गया है कि राजस्थान के सीकर की सीट CPI-M के लिए छोड़ी गई है।

तीनों लिस्ट को मिलाकर कांग्रेस अबतक 138 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर चुकी है। लिस्ट में पश्चिम बंगाल के बहरामपुर से अधीर रंजन चौधरी और महाराष्ट्र के नांदेड से वसंत राव चव्हाण के नाम का ऐलान किया गया है।

12 मार्च को जारी दूसरी लिस्ट में 43 नाम
12 मार्च को कांग्रेस की जारी दूसरी लिस्ट में 43 नाम थे। मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को छिंदवाड़ा से तो राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को जालोर से टिकट दिया गया था। वहीं, पार्टी ने 8 मार्च को जारी अपनी पहली लिस्ट में 39 नामों का ऐलान किया गया था। 

Categories:
error: Content is protected !!