
बीकानेर। दीपावली पर्व की पूर्व तैयारियों के तहत बीकानेर के राजकीय मूक बधिर विद्यालय में विशेष गतिविधि का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के बधिर बच्चों ने अपनी भावनाओं और रचनात्मक प्रतिभा को दीपक बनाकर अभिव्यक्त किया। बच्चों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ आकर्षक दीपक तैयार किए और अपनी कलात्मक क्षमता का परिचय दिया।
इस अवसर पर बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश देते हुए विभिन्न जागरूकता पोस्टर भी बनाए। पोस्टरों के माध्यम से पर्यावरण को स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त बनाए रखने का संदेश दिया गया।
दीपक निर्माण गतिविधि के दौरान उम्मेद सिंह, सुनीता, कंचन भार्गव, पीयूष, रोहित एवं इंद्रा मोदी ने बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। सभी ने बच्चों की रचनात्मकता और मेहनत की सराहना की।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्य रेणु वर्मा ने बच्चों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम ने बच्चों को अपनी भावनाएं, कल्पनाएं और हुनर रचनात्मक माध्यम से व्यक्त करने का अवसर प्रदान किया।








