बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल ने वेद प्रकाश अग्रवाल को ‘अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन’ का जिलाध्यक्ष बनने पर दी बधाई

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के नवनियुक्त बीकानेर जिला अध्यक्ष श्रीमान वेद प्रकाश जी अग्रवाल का व्यापार मंडल परिसर में बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल द्वारा भव्य अभिनंदन किया गया और उन्हें इस नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
इस गरिमामयी अवसर पर बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए और उनके सफल कार्यकाल की मंगल कामना की:

  • अध्यक्ष जुगल राठी ने कहा कि “वेद प्रकाश जी अग्रवाल का इस प्रतिष्ठित पद पर मनोनीत होना पूरे व्यापारिक समाज और संगठन के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है। आपके कुशल नेतृत्व में संगठन को एक नई ऊर्जा, सुदृढ़ एकता और अभूतपूर्व प्रगति मिलेगी। समाज हित और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में आपका योगदान हमेशा सराहनीय रहा है।”
  • सचिव संजय जैन सांड ने कहा कि वेद जी का व्यक्तित्व सबको साथ लेकर चलने वाला है। हमें पूर्ण विश्वास है कि उनके जिलाध्यक्ष बनने से सामाजिक सरोकारों को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा वह सदैव स्वस्थ एवं सफल रहते हुए समाज सेवा के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहेंगे।”
  • कोषाध्यक्ष रवि पुरोहित ने कहा कि यह नियुक्ति वेद प्रकाश जी की कर्मठता और समाज के प्रति उनके समर्पण का परिणाम है। पूरा व्यापार मंडल उनके यशस्वी कार्यकाल की हृदय से मंगल कामना करता है।”
    इस बधाई समारोह के दौरान मंडल के प्रचार मंत्री सुशील कुमार यादव, साजिद सुलेमानी, शंकर लाल अग्रवाल, सुरेश गुप्ता सहित संगठन के सभी उपस्थित सदस्यों ने भी वेद प्रकाश जी अग्रवाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर और उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
Categories:
error: Content is protected !!