NATIONAL NEWS

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्व. भवानीशंकर शर्मा की छठीं पुण्यतिथि के अवसर पर स्मृति संस्थान द्वारा 30 दिसम्बर शनिवार को प्रातः 11.00 बजे गंगा जुबली पिंजरा प्रोल लक्ष्मीनाथ मन्दिर परिसर में होगा कार्यक्रम आयोजन

TIN NETWORK
TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। बीकानेर के प्रथम निर्वाचित महापौर एवं प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्व. भवानीशंकर शर्मा की छठीं पुण्यतिथि के अवसर पर स्मृति संस्थान द्वारा 30 दिसम्बर शनिवार को प्रातः 11.00 बजे गंगा जुबली पिंजरा प्रोल लक्ष्मीनाथ मन्दिर परिसर में गाय माता को गुड एवं चारा देने का कार्यकम रखा गया है। इस अवसर पर प्रार्थना सभा का अयोजन रखा जायेगा। स्वर्गीय भवानी शंकर शर्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्वांजली देने का कार्यकम रखा गया है!

स्वर्गीय भवानीशंकर शर्मा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालने के लिये श्रद्वामय स्मरण कार्यक्रम में पूर्व एवं वर्तमान कांग्रेस पार्षदों, सामाजिक कार्यकताओं एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को आमंत्रित किया गया है। भवानी भाई गरीबो एवं कमजोर वर्ग के लोगो के हितैषी थे, उन्होने जीवन पर्यन्त समाज सेवा एवं कांग्रेस पार्टी की सेवा निष्ठा पूर्वक की थी।

कार्यक्रम संयोजक राजेन्द्र कुमार आचार्य ने बताया कि स्व. शर्मा राजनैतिक विचारधारा के साथ धार्मिक प्रवृति के व्यक्ति भी थे। गाय माता की सेवा करना गुड, चारा, रोटी देने का नियमित कार्य था। इसी कारण उनकी स्मृति में यह कार्यकम लगातार छठें वर्ष उनकी स्मृति को अक्षुण बनाये रखने के लिये आयोजित किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरविन्द मिढा, पूर्व पार्षद गोपाल पुरोहित, पूर्व पार्षद गजानन्द शर्मा, एडवोकेट विनोद शर्मा, होलसेल भण्डार के पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्र व्यास, महिला कांग्रेस की नेता आशा स्वामी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पत्रकार पटू महाराज जोशी, समाज सेवी निर्मल शर्मा, गो सेवक मनु शर्मा, ओम शर्मा, रामरतन आचार्य, गिरीराज श्रीमाली, चन्द्र शर्मा, नीरज सोलंकी, राजेन्द्र व्यास, एवं जनकिशन नाई के सानिध्य में विभिन्न कमेटीयों का गठन कर आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया गया है।

राजेन्द्र कुमार कार्यक्रम

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!