कायस्थ महासभा मेवाड़, उदयपुर महिला प्रकोष्ठ का सावन उत्सव कार्यक्रम चतुर बाग उदयपुर में आयोजित ! पढ़े खबर

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

कायस्थ महासभा मेवाड़, उदयपुर महिला प्रकोष्ठ का सावन उत्सव कार्यक्रम चतुर बाग उदयपुर में राजस्थान ( उदयपुर ) रविवार, 30 जुलाई को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ चित्रांशी रायजादा के द्वारा गणपति वंदना नृत्य के साथ किया गया। वहीं मंच संचालन श्रीमती खुशबू श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मीनाक्षी रायजादा ने पदों की घोषणा करते हुए श्रीमती अनुभा सक्सेना, आरती सक्सेना तथा खुशबू श्रीवास्तव को पदों का दायित्व प्रदान किया साथ ही मीनाक्षी रायजादा ने महिलाओं के समक्ष अपने विचार रखते हुए संगठन को मजबूत बनाने की अपील की।कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साह के साथ हाउजी, पार्सल पासिंग, म्यूजिकल चेयर आदि खेल खेले। कार्यक्रम के अंत में श्रीमती भुवनेश्वरी माथुर ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में जलपान व भोजन की समुचित व्यवस्था की गई थीl

Categories:
error: Content is protected !!