कार्डियक अरेस्ट से एसएमएस के डॉक्टर की मौत:मध्य प्रदेश के रतलाम में आया अटैक; फिजीकल मेडिसिन एंड रिहेबिलिटेशन डिपार्टमेंट में थे प्रोफेसर

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

कार्डियक अरेस्ट से एसएमएस के डॉक्टर की मौत:मध्य प्रदेश के रतलाम में आया अटैक; फिजीकल मेडिसिन एंड रिहेबिलिटेशन डिपार्टमेंट में थे प्रोफेसर

डॉ. नीतिन पाण्डे। - Dainik Bhaskar

डॉ. नीतिन पाण्डे।

जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल के डॉ. नीतिन पाण्डे की आज कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। डॉ. पांडे मेडिकल कॉलेज में फिजीकल मेडिसिन एंड रिहेबिलिटेशन डिपार्टमेंट में प्रोफेसर थे और खेलों के प्रति उनका अच्छा रूझान था। उनकी आज मध्य प्रदेश के रतलाम में अटैक आने के बाद मौत हो गई।

डॉ. पाण्डे विंटर वैकेशन में अपनी फैमिली के साथ अपने ससुराल रतलाम गए थे। जहां उन्हें घर पर ही अटैक आया और जब तक परिजन उनको हॉस्पिटल लेकर गए वहां पहुंचने से पहले उनकी मौत हो गई। 48 साल के डॉक्टर पाण्डे मूलरूप से भीलवाड़ा के रहने वाले थे और उन्होंने उदयपुर से एमबीबीएस करने के बाद एसएमएस मेडिकल कॉलेज से फिजिकल मेडिकल रिहबिलेशन में एमडी की थी।

डॉ. पाण्डे बेहतरीन क्रिकेटर होने के साथ दूसरी स्पोर्ट्स एक्टिविटि में भी काफी एक्टिव रहते थे। आपको बता दें कि पिछले डेढ़ साल में ये 3-4 ऐसे मामले सामने आ चुके है, जबकि डॉक्टरों की कार्डियक अरेस्ट या ब्रेन स्टोक से मौत हो चुकी है। इससे पहले जेके लॉन हॉस्पिटल के ही अधीक्षक डॉ. आर.के. गुप्ता की इसी साल फरवरी में ब्रेन स्टॉक से डेथ हुई थी। इसके अलावा दो निजी हॉस्पिटल में काम करने वाले डॉक्टरों की खेलने के दौरान कार्डियक अरेस्ट के मामले पिछले डेढ़ साल में आ चुके है।

[metaslider id=68846 cssclass=””]
[metaslider id=71207 cssclass=””]
Categories:
error: Content is protected !!