कालीबाई भील मेधावी स्कूटी योजनान्तर्गत आवेदन 31 अगस्त तक

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर, 17 अगस्त। राज्य सरकार द्वारा घोषणा अनुरूप संचालित कालीबाई भील मेधावी स्कूटी योजनान्तर्गत आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ाया गया है। आयुक्तालय, कॉलेज शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार छात्राओं के हित को ध्यान में रखते हुए इस योजना में सामान्य वर्ग का आर्थिक पिछडा वर्ग, माध्यमिक शिक्षा विभाग की छात्राओं एवं अनुसूचित जाति तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की छात्राओं हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त तक कर दी गयी है। योजना से संबधित नियम, दिशा-निर्देश विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Categories:
error: Content is protected !!