कालू निवासी दिव्यांग सहीराम ने तीसरी बार राज्य स्तरीय पैरा तैराकी में जीते 3 गोल्ड मेडल

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
https://twitter.com/TIN_NETWORK__/status/1769375049461682440?t=rScMayxyR_dGpDxG8XZQ0A&s=19

बीकानेर/ जयपुर। कालू थाना अंतर्गत क्षेत्र ग्राम किशनासर के निवासी सहिराम मेघवाल ने 7 वें राज्य स्तरीय पेरा स्विमिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर लूणकरणसर का नाम रोशन किया है ।
16 मार्च को जयपुर के एस एम एस स्टेडियम इंटरनेशनल स्विमिंग पूल आयोजित हुई उसमें सहीराम में अलग-अलग इवेंट में तीन गोल्ड मेडल जीते सहीराम ने बताया कि उनके पास पहले भी राज्य व राष्ट्रिय स्तर पर कई गोल्ड मेडल हैं ।
अभि तीसरी बार फिर 3 गोल्ड मेडल जीते 28 मार्च को होने वाली नेशनल पेरा स्विमिंग चैंपियनशिप जो ग्वालियर में आयोजित होगी उसमें सहीराम का चयन हुआ है सहीराम के दोनों पैर एक एक्सीडेंट में कटे हुए हैं फिर भी हिम्मत नहीं हारी और लगातार तैराकी में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं कुछ ही दिन पहले राज्य स्तर पर सम्मानित भी हो चुके सहीराम ने बताया कि इस सफलता के पिछे उनके कोच शेराराम ओर अपने माता पिता का बहुत योगदान रहा है और आगे भी तैयारी जारी है।

Categories:
error: Content is protected !!