NATIONAL NEWS

किशोरियों के लिए योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। साथिनो का किशोरियों के लिए योजना के अन्तर्गत जिला स्तरीय प्रशिक्षण आनन्द निकेतन में हुआ , जिसमें महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक मेघा रतन द्वारा किशोरियों के लिए प्रवर्तित इस योजना के उद्देश्यो पर विस्तार से चर्चा की गई कि ये केन्द्र सरकार की एक प्रमुख योजना है जिसका उद्देश्य शिक्षा से वंचित किशोरियों के आत्मविकास में वृद्धि कर उन्हें शिक्षा से पुनः जोड़ना है ताकि वे एक जागरूक नागरिक बन कर देश विकास में अपना अमूल्य योगदान दे सकें। किशोरी समूह बनाकर उन्हें जीवन कौशल और गृह कौशल से जोड़ने की महती आवश्यकता पर बल देते हुए प्रचेता विजयलक्ष्मी द्वारा इस संदर्भ में की जाने वाली गतिविधियों वो सेवाओं की सम्पूर्ण जानकारी दी गई ।इस अवसर पर पर्यवेक्षक रश्मि व्यास , पिकी तथा नोखा और पांचू की सभी साथिने उपस्थित रही ।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!