कृषि विभाग के XEN-AEN 30 हजार लेते ट्रैप:बिल पास करने की एवज में मांगी थी रिश्वत,XEN सुरेन्द्र सिंह-AEN गुलाब सिंह गिरफ्तार

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

कृषि विभाग के XEN-AEN 30 हजार लेते ट्रैप:बिल पास करने की एवज में मांगी थी रिश्वत,XEN सुरेन्द्र सिंह-AEN गुलाब सिंह गिरफ्तार

जयपुर एसीबी ने आज राजस्थान कृषि विपणन बोर्ड के अधिशासी अभियंता एवं सहायक अभियंता को 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। दोनों ही अधिकारियों के आवास एवं अन्य ठिकानों पर तलाशी की जा रही हैं। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर जयपुर नगर द्वितीय टीम द्वारा आज ट्रैप की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। सुरेन्द्र सिंह अधिशासी अभियंता एवं गुलाब सिंह सहायक अभियंता को परिवादी से 30 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। डीजी एसीबी भगवान लाल सोनी ने बताया कि परिवादी ने मुख्यालय में शिकायत दी थी की उसकी फर्म द्वारा राजस्थान कृषि विपणन बोर्ड में करवाये गए निर्माण कार्यों के पूर्व में पास एवं बकाया राशि करीब 24 लाख 50 हजार रुपये के बिलों को पास करने की एवज में कुल बिल राशि का 5.50 प्रतिशत कमीशन के रुप में सुरेन्द्र सिंह अधिशासी अभियंता एवं गुलाब सिंह सहायक अभियंता 1 लाख 34 हजार रुपए मांग रहे हैं। ये दोनों अधिकारी उसे रिश्वत राशि मांगकर परेशान कर रहे हैं।

जिस पर एसीबी जयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस डॉ. विष्णुकान्त के सुपरवीजन में एसीबी की जयपुर नगर द्वितीय इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजपाल गोदारा के निर्देशन में शिकायत का सत्यापन किया। जिसके बाद सुरेन्द्र चौधरी पुत्र अजीराम डागुर निवासी प्लॉट नं0 498, स्कीम नं0 2 अलवर हाल निवासी फ्लेट नं० 205, इंपिरियल फ्लेट्स, प्लॉट नं0 47, सिविल लाईन्स एवं गुलाब सिंह पुत्र चंदन सिंह निवासी मकान नं० 21 / 197, कावेरी पथ, मानसरोवर, जयपुर हाल सहायक अभियंता राजस्थान कृषि विपणन बोर्ड, जयपुर को परिवादी से 30 हजार रुपए की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

ये हुई अब तक बरामदगी
आरोपी सुरेन्द्र चौधरी अधिशासी अभियंता के जयपुर स्थित फ्लेट की तलाशी में 5 लाख रुपए की संदिग्ध नगदी भी बरामद हुई है। इसी प्रकार आरोपी गुलाब सिंह सहायक अभियंता के निवास की तलाशी में भी 5 लाख 30 हजार रुपए की संदिग्ध नगदी एवं लाखों रुपये बाजार मूल्य के चल-अचल सम्पत्ति के दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। दोनों आरोपियों के विभिन्न ठिकानों पर एसीबी की टीमों द्वारा सघन तलाशी जारी है। एसीबी के एडीजी दिनेश एम.एन. के निर्देशन में आरोपियों से पूछताछ जारी है।

Categories:
error: Content is protected !!