NATIONAL NEWS

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा सभी राज्यों के सचिवों से कोविड-19 के मद्देनजर टेस्ट ट्रैक और ट्रीट की रणनीति अपनाने के निर्देश

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा सभी राज्यों के गृह सचिवों को पत्र भेजकर कोरोना काल के दौरान अनलॉक करते हुए परीक्षण ट्रैक और उपचार पर विशेष ध्यान देने के लिए निर्देशित किया गया है। भारत सरकार के गृह सचिव द्वारा राज्यों के सचिवों को लिखे पत्र में स्पष्ट किया गया है कि कोरोना की दूसरी लहर के मद्देनजर लगभग सभी राज्यों में लॉकडाउन की स्थिति थी अब सक्रिय मामलों की संख्या में गिरावट आने के साथ राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों ने प्रतिबंधों में ढील देना प्रारंभ किया है लेकिन ढील देने की स्थितियों का जमीनी स्तर पर आकलन करने की आवश्यकता है ।
उन्होंने निर्देश दिया है कि अनलॉक के समय कोविड-19 व्यवहार, परीक्षण, ट्रैक तथा उपचार की रणनीति इत्यादि की पूर्ण निगरानी रखी जाए ।इसके साथ ही बाजारों में कोविड-19 मानदंडों का उचित पालन किया जाए। टेस्ट ट्रैक और ट्रीट की रणनीति जारी रखते हुए संक्रमण के प्रसार को रोकने पर विशेष ध्यान दिया जाए। परीक्षण दर में किसी प्रकार की कमी ना आने दी जाए इसके साथ ही स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पूर्ण पालन करते हुए टीकाकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए। टीकाकरण की गति तेज करने के लिए अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जाए इसमें जिले एवं ग्राम स्तर पर सभी को निर्देश जारी किए जाएं।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!