कैंसर पीड़ितो के लिए: अनूठा डांडिया कार्यक्रम, बीकाणा वीरा केंद्र का सद्प्रयास

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर। बीकानेर में पहली बार गरबा प्रोग्राम कैंसर पेशेंट्स के लिए फंड रेस करने के लिए किया गया।
बीकाणा वीरा केंद्र द्वारा आयोजित किए जाने वाला यह प्रोग्राम एक अनूठी पहल है जिसका उद्देश्य एकमात्र सेवा है।
इस कार्यक्रम में केवल महिलाओं का ही डांडिया प्रोग्राम रखा गया था ताकि महिलाएं अपनी खुशी की स्वतंत्र अभिव्यक्ति कर पाएं। केवल महिलाओं के लिए किया जाने वाला भी यह बीकानेर का एकमात्र डांडिया कार्यक्रम था।


कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण इसमें दिए जाने वाले ढेरों इनाम जिसमें चांदी के भी ईनाम रखे गए थे उसके साथ ही अनेक स्टाल भी लगाए गए जिसमें इंस्टेंट फोटो के साथ-साथ दो स्टॉल दिव्यांग बच्चों एवं आश्रितों को आर्थिक सहयोग देने हेतु भी लगाए हुए थे। कार्यक्रम का आयोजन अध्यक्ष श्रुति बोथरा सचिव मनीषा डागा कोषाध्यक्ष मिथिला भुरा आदि ने किया । विशिष्ट अतिथि पार्षद सुमन छाजेड एवं डीआरएम रेलवे से ज्योति जी थे। कार्यक्रम मे निर्णायक की भूमिका मे मीरा शाखा अध्यक्ष ऋतु मित्तल मंजु बोथरा इंद्रा राव आशु मलिक रेणु गुजरानी शी ब्यूटी पार्लर नंदनी छलानी निकिता पारीक आदि के द्वारा किया गया महिलाओं के द्वारा महिलाओं के लिए सेवा का यह कार्यक्रम अपने आप में एक अनूठी मिसाल है।

Categories:
error: Content is protected !!