कोटगेट थाने के पास वाली गली में मिला अज्ञात मृतक,असहाय सेवा संस्थान और खिदमतगार खादिम समिति की पहचान में मदद की अपील

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर ।आज साँय क़रीब 04.15 बजे एक अज्ञात व्यक्ति कोटगेट थाना के पास वाली गली में मृत अवस्था में मिला ।संस्थान के शोएब भाई को सूचना मिलने पर असहाय सेवा संस्थान के राजकुमार खड़गावत व लक्ष्मण सिंह भाई मौके पर पहुँचे ।।
संबंधित थाना कोटगेट के अशोक जी पाल व थाना टीम पुलिस की जाँच व निगरानी में शव को एम्बुलेंस द्वारा पी बी एम अस्पताल लेजाकर डॉक्टरी मुआयना करवाकर शव को मोर्चरी में रखवाया ।।

मृतक की पहचान नहीं हो पाई है इसके हाथ पर ANKKU नाम का टैटू बना हुवा है ।।
इसके परिजनों का पता नहीं चल पाया है आप सभी से विनती है कृपया इसकी पहचान हेतु परिजनों तक सूचना भेजने में मदद करें ।।
इनके अंतिम संस्कार हेतु नियमानुसार परिजनों का इंतज़ार रहता है ।। असहाय सेवा संस्थान और खिदमतगार खादिम समिति ने पहचान में मदद की अपील की है।

Categories:
error: Content is protected !!