कोहरे के मौसम में रेलसेवाएं प्रभावित-रेलसेवाएं रद्द रहेगीपूर्व में रेलवे बोर्ड द्वारा रद्द की गई उदयपुर-दिल्ली सराय-उदयपुर एवं बीकानेर-दिल्ली सराय-बीकानेर एक्सप्रेस रेलसेवाएं बहाल

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

रेलवे द्वारा आगामी कोहरे के मौसम में 04 रेलसेवाओं को रद्द किया जा रहा है। साथ ही रेलवे बोर्ड द्वारा कोहरे के मौसम में रद्द की गई उदयपुर-दिल्ली सराय-उदयपुर एवं बीकानेर-दिल्ली सराय-बीकानेर एक्सप्रेस रेलसेवाएं बहाल कर दी गई है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार कोहरे की अधिकता वाले क्षेत्रों की निम्नांकित 04 रेलसेवाओं को रद्द किया जा रहा हैः-

रद्द रेलसवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

  1. गाड़ी संख्या 22421, दिल्ली सराय रोहिल्ला-जोधपुर प्रतिदिन रेलसेवा दिनांक 01.12.2022 से 28.02.2023 तक (90 ट्रिप) तक रद्द रहेगी।
  2. गाड़ी संख्या 22422, जोधपुर- दिल्ली सराय रोहिल्ला प्रतिदिन रेलसेवा दिनांक 01.12.2022 से 28.02.2023 तक (90 ट्रिप) तक रद्द रहेगी।
  3. गाड़ी संख्या 22985, उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रोहिल्ला साप्ताहिक (शनिवार को) रेलसेवा दिनांक 03.12.2022 से 25.02.2023 तक (13 ट्रिप) तक रद्द रहेगी।
  4. गाड़ी संख्या 22986, दिल्ली सराय रोहिल्ला- उदयपुर सिटी साप्ताहिक (रविवार को) रेलसेवा दिनांक 04.12.2022 से 26.02.2023 तक (13 ट्रिप) तक रद्द रहेगी।

कैप्टन शशि किरण ने बताया कि पूर्व में कोहरे की अधिकता के कारण रेलवे बोर्ड द्वारा रद्द की गई, गाड़ी संख्या 20473/20474, दिल्ली सराय-उदयपुर-दिल्ली सराय एवं 22471/22472, दिल्ली सराय-बीकानेर-दिल्ली सराय रेलसेवाओं को बहाल कर दिया गया है। अर्थात् यह रेलसेवायें अब अपने नियमित समय-सारणी अनुसार संचालित रहेगी।

Categories:
error: Content is protected !!