खाद्य सुरक्षा दल की नोखा में कार्यवाही: 500 किलो सड़ा हुआ क्रीम करवाया नष्ट

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर, 21 अक्टूबर। शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा दल द्वारा नोखा में निरीक्षण व नमूनीकरण की कार्यवाही की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बीकानेर डॉ मोहम्मद अबरार पवार ने बताया कि मैसर्स शर्मा जी घी वाले, नोखा की निर्माण इकाई पर लगभग 500 किलो बदबूदार तथा सड़ा हुआ क्रीम रखा था जिसे देखने तथा सूंघने पर दुर्गंध आ रही थी। इस क्रीम को मौके पर ही नष्ट करवाया गया तथा मौके से एक सैंपल एफएसएस एक्ट के तहत लिया गया। इसके अलावा नोखा कस्बे से घी, तेल आदि के कुल 5 नमूने लिए गए। इन्हें जांच हेतु जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला बीकानेर भिजवाया जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कार्यवाही में बीकानेर जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारी भानु प्रताप सिंह, श्रवण कुमार वर्मा, सुरेंद्र कुमार तथा राकेश गोदारा शामिल रहे।

Categories:
error: Content is protected !!