खेत में छिपा रखी थी चोरी की 13 बाइक:काश्त के लिए किराए पर लिया था खेत; पुलिस पूछताछ में जुटी

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

खेत में छिपा रखी थी चोरी की 13 बाइक:काश्त के लिए किराए पर लिया था खेत; पुलिस पूछताछ में जुटी

बीकानेर

बीकानेर में हर रोज चोरी हो रही बाइक गांवों में छिपा दी जाती है और बाद में एक-एक करके बेच दी जाती हैं। पुलिस ने ऐसी ही 13 बाइक और एक स्कूटी बरामद की है। सेरुणा पुलिस की इस कार्रवाई में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार दुलचासर से लखासर मार्ग पर सूडसर निवासी जगदीश दर्जी के खेत को ओमप्रकाश पुत्र अखाराम कस्वां निवासी दुलचासर ने काश्त के लिए किराए पर ले रखा है। इसी खेत में पुलिस को चोरी की मोटर साइकिल होने की जानकारी मिली थी। इसी आधार पर यहां छापा मारा तो कई मोटरसाइकिल छुपाई हुई मिली।

शेरुणा थानाधिकारी इन्दलाल को चोरी की मोटर साइकिल यहां होने की सूचना मिली थी, जिस पर उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई। इसके बाद मौके पर कार्रवाई की गई। ओमप्रकाश पुत्र जाट के इस खेत से 13 मोटरसाइकिल और 1 होंडा एक्टिवा बरामद की गई। फिलहाल ओम प्रकाश से पुलिस पूछताछ कर रही है।

चोरी की कुछ और मोटर साइकिल भी बरामद करने का प्रयास हो रहा है। अभी पुलिस ये पता लगा रही है कि ये मोटर साइकिल किसकी है और कहां से चोरी की गई। इस कार्रवाई में थानाधिकारी इंद्रलाल के साथ कॉन्स्टेबल मुकेश कुमार, गौरीशंकर, रामस्वरूप, साइबर सेल के हेड कॉन्स्टेबल दीपक यादव व दिलीप सिंह की खास भूमिका रही।

Categories:
error: Content is protected !!