खेत में मिला पाकिस्तानी गुब्बारा:विमान जैसे आकार का और पीआईए है लिखा, पाक के झंडे जैसा रंग

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

खेत में मिला पाकिस्तानी गुब्बारा:विमान जैसे आकार का और पीआईए है लिखा, पाक के झंडे जैसा रंग

मुकलावा इलाके में मिला गुब्बारा। - Dainik Bhaskar

मुकलावा इलाके में मिला गुब्बारा।

खेत में पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने से हड़कंप मच गया। यह गुब्बारा पाकिस्तानी झंडे के रंग जैसा है। इसका आकार विमान जैसा है और पीआईए लिखा है। हालांकि इसके साथ कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है लेकिन पाकिस्तान से गुब्बारा श्रीगंगानगर में आने से खुफिया एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है।

श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर इलाके के मुकलावा थाना क्षेत्र में गुब्बारा सोमवार सुबह किसान महेंद्र सिंह के खेत में पड़ा नजर आया। महेंद्र सिंह जब खेत में कामकाज के लिए गया तो उसे यह गुब्बारा नजर आया। इस पर उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद खुफिया एजेंसियों को सूचित किया गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए।

पहले भी मिले है पाकिस्तानी गुब्बारे
इलाके में पहले भी पाकिस्तानी गुब्बारे मिलते रहे हैं। श्रीगंगानगर जिले की सीमा पाकिस्तान से लगती है। जिला मुख्यालय से महज 25 किलोमीटर की दूरी पर पाकिस्तान है। ऐसे में सीमा पार से छोड़े गए गुब्बारे बहुत बार श्रीगंगानगर के सीमावर्ती खेतों में आ गिरते हैं। सोमवार को आया गुब्बारा भी कुछ ऐसा ही प्रतीत हो रहा है। हालांकि इसकी जांच की जा रही है। गुब्बारे के साथ कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

Categories:
error: Content is protected !!