खो खो लीग में बीकानेर की पीटीआई:लूणकरनसर के गांवों में पीटीआई रही दुर्गेश नंदिनी इस बार खो खो लीग के मुख्य रोल में

TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

खो खो लीग में बीकानेर की पीटीआई:लूणकरनसर के गांवों में पीटीआई रही दुर्गेश नंदिनी इस बार खो खो लीग के मुख्य रोल में

खो खो लीग सीजन 02 के तकनीकी अधिकारियों के प्रशिक्षण शिविर में राजस्थान की दुर्गेशनंदिनी का चयन किया गया है। खो खो लीग सीजन 02 आगामी 23 दिसंबर से 13 जनवरी तक ओडिशा के कटक में आयोजित किया जा रहा है।

खो खो प्रो सीजन 02 में राजस्थान की दुर्गेशनंदिनी का चयन बतौर तकनीकी अधिकारी के रूप में किया गया है। 21 दिसम्बर से शुरू होने वाले तकनीकी अधिकारी के प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेने के लिए दुर्गेशनंदिनी रवाना हो गई है। ट्रेनिंग ओडिशा के कटक में स्थित जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता के लिए भारतीय खो-खो संघ ने राजस्थान की दुर्गेश नंदिनी को तकनीकी अधिकारी नियुक्त किया गया है। दुर्गेश नंदिनी का तकनीकी ऑफिसर के लिए चयन हुआ है। वह इस प्रो लीग में निणार्यक की भूमिका निभाएंगी। दुर्गेश खो-खो में राष्ट्रीय स्तर पर 15 बार खेलने के साथ साथ अनेकों पदक जीत चुकी है। दुर्गेश अपने स्कूली शिक्षा के समय में खो-खो की प्रसिद्ध खिलाड़ी रही है। वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर भारत-इंग्लैंड मैच में अंपायर,एशियाई खेलों में अंपायर व खेलों इंडिया यूथ गेम्स में तकनीकी अधिकारी का अनुभव रखती हैं।

बीकानेर में जन्मी दुर्गेश मौजूद समय में श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ ब्लॉक के 2 डी ओ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शारीरिक शिक्षिका के पद पर कार्यरत है। इससे पहले बीकानेर जिले के लूणकरणसर ब्लॉक के सूई व जैतपुर विद्यालय में लम्बे समय तक शारीरिक शिक्षिका के पद पर कार्यरत रही। इसी सत्र में 2 डी ओ की स्कूल से 20 खिलाड़ियों ने स्कूली खेलकूद में राज्यसतर व दो बालिकाओं का नेशनल स्तर पर चयन हुआ है। लूणकरणसर क्षेत्र में बालिका खो-खो की पहचान दुर्गेश की देन रही है। इनके समय सूईं व जैतपुर से लगभग 200 से अधिक बालिकाएं राज्य स्तर व 9 छात्राएं राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुकी है।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!