ख्वाजा साहब के 812वें उर्स की तैयारियां शुरू:पाक जायरीनों के आने की संभावना, सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

ख्वाजा साहब के 812वें उर्स की तैयारियां शुरू:पाक जायरीनों के आने की संभावना, सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट

812वें उर्स को लेकर जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित। - Dainik Bhaskar

812वें उर्स को लेकर जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित।

ख्वाजा साहब के 812वें उर्स को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। 8 जनवरी से उर्स की अनौपचारिक शुरुआत होगी। उर्स में होनी वाली व्यवस्थाओं और पाक जायरीनों के आगमन को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट में बैठक हुई।

कलेक्टर भारती दीक्षित और एसपी चुनाराम जाट ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं को एक हफ्ते में पूरा करने के निर्देश दिए। बता दे कि पाक जायरीनों के आने को लेकर सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट हो चुकी है।

अजमेर जिला कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को कलेक्टर भारती दीक्षित, एसपी चुनाराम जाट की अध्यक्षता में 812वें उर्स को लेकर समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर निगम, पीडब्ल्यूडी और पीएचडी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए। कलेक्टर की ओर से बैठक में उर्स को लेकर की जाने वाली तैयारी को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर भारती दीक्षित ने बताया कि उर्स को लेकर आयोजित बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों को बुलाया गया। बैठक में साफ-सफाई, पानी, सड़क सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। इसके साथ ही सभी कामों को एक हफ्ते में पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

450 पाक जायरीनों के आने की संभावना
कलेक्टर भारती दीक्षित ने बताया कि बैठक में पाक जायरीनों के आगमन को लेकर भी चर्चा की गई। जायरानों के रहने और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर निर्देश दिए गए हैं। नया बाजार स्थित सेंट्रल गर्ल्स स्कूल में पाक जायरीनों को रुकवाया जाएगा। जहां पर व्यवस्थाएं की जारी है।

कलेक्टर ने बताया कि इस बार 450 पाक जायरीनों के आने की संभावना है। हालांकि अभी तक आधिकारिक सूचना उन्हें प्राप्त नहीं हुई है। पिछले साल पाक जायरीनों में 242 जायरीन शामिल थे। वहीं जायरीनों के आगमन को लेकर सुरक्षा एजेंसी भी अलर्ट मोड पर है।

Categories:
error: Content is protected !!