गहलोत सरकार के शराबबंदी पर ठोस रणनीति नही बनाने पर शराबबंदी आंदोलन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम अंकुर छाबड़ा की 3 नवंबर से आंदोलन की घोषणा

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

जयपुर।गहलोत सरकार शराबबंदी पर ठोस रणनीति नही बनाने पर शराबबंदी आंदोलन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम अंकुर छाबड़ा ने 3 नवंबर से आंदोलन की घोषणा की है।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने शराबबंदी पर लिखित जवाब दिया है कि प्रदेश में शराबबंदी नही होगी, जिसका उन्होंने कड़ा विरोध किया है।

उन्होंने कहा कि इस फ़ैसले से शराबबंदी समर्थकों में भारी नाराजगी है। शराबबंदी समर्थकों ने आंदोलन के साथ-साथ नशामुक्ति अभियान, महिलाओं को जाग्रत करने जैसे कई अभियान चलाये हैं। आज प्रदेश में नशे के कारण दुष्कर्म व अपराध कई गुणा बढ़ गए हैं। गत दिनों एक 4 साल की बिटिया को नशे में धुत व्यक्ति ने अपना शिकार बनाया था जो आज हमारे बीच नही रही। ऐसी घटनाएं लगातार सामने आ रहीं हैं।

नशा करने वाले परिवार में बच्चियाँ सुरक्षित नही हैं। नशे के आदि व्यक्ति की पत्नी को घर-घर जाकर काम करना पड़ रहा है, उनके बच्चों को शिक्षा नही मिल रही है, इन महिलाओं को घरेलू हिंसा का शिकार होना पड़ रहा है। ऐसी घटनाओं के बाद भी सरकार को राजस्व की चिंता है।

पूनम छाबड़ा ने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री स्वयं को गाँधीवादी नेता कहलाना पसंद करते हैं, इन्हें गाँधी जी के पद चिन्हों पर चलना भी चाहिए। जिन्हें जनता से ज्यादा राजस्व अर्जित करने की चिंता है।
पूनम अंकुर छाबड़ा ने माँग की है राज्य सरकार जल्द ही शराबबंदी पर ठोस रणनीति बनाये नही तो शराबबंदी आंदोलन के लिए अपनी शहादत देने वाले गुरूशरण जी छाबड़ा के बलिदान दिवस 3 नवंबर से वे अनशन करेंगी।

Categories:
error: Content is protected !!