NATIONAL NEWS

गुलाबी शहर, जयपुर का वैभव बरकरार रखने के करें प्रयास

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

हाई पावर कमेटी की 19 वीं बैठक
गुलाबी शहर, जयपुर का वैभव बरकरार रखने के करें प्रयास

  • मुख्य सचिव

जयपुर, 21 मार्च। मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा ने गुलाबी शहर जयपुर के वैभव को बरकरार रखने एवं आमजन को सार्वजनिक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए साफ-सफाई, कचरा प्रबंधन, आवारा मवेशियों को सड़कों और मुख्य रास्तों से हटाने, ट्रैफिक व्यवस्था, निगम क्षेत्र (हेरिटेज एवं ग्रेटर) में संचालित डेयरियों को शिफ्ट करने, पार्किंग व्यवस्था और आम रास्तों को अतिक्रमण मुक्त करने के निर्देश दिए हैं।

श्रीमती शर्मा सोमवार को शासन सचिवालय में उच्च न्यायालय के आदेशों की अनुपालना के लिए गठित उच्चाधिकार प्राप्त समिति (हाई पॉवर कमेटी ) की 19वीं बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं। उन्होंने कहा कि जयपुर शहर की पार्किंग को ऐसे विकसित करें कि वह अन्य शहरों के लिए एक मॉडल बनकर उभरे। इसके लिए जयपुर शहर में सार्वजनिक पार्किंग का सर्वे करें जिससे आवश्यकता अनुसार शहर में पेड पार्किंग की व्यवस्था की जा सके।

बैठक में शहर के मुख्य मार्गाे पर संचालित बीआरटीएस कॉरिडोर की उपयोगिता, निर्माणाधीन एलिवेटेड सड़कों-फ्लाईओवर, घर-घर कचरा संग्रहण, कचरे से बिजली बनाने के प्लांट, कॉलोनियों में आम रास्तों पर अवैध गेट को हटाने समेत कई मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

बैठक में नगरीय विकास विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री कुंजी लाल मीणा, स्वायत्त शासन विभाग के शासन सचिव श्री जोगाराम, परिवहन विभाग के आयुक्त श्री महेन्द्र सोनी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!