गैंगरेप पीड़िता को अस्पताल लाने वाला कार ड्राइवर गिरफ्तार:तीन अन्य लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया, मुख्य आरोपी अब भी फरार

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

गैंगरेप पीड़िता को अस्पताल लाने वाला कार ड्राइवर गिरफ्तार:तीन अन्य लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया, मुख्य आरोपी अब भी फरार

खाजूवाला में युवती के साथ गैंगरेप और मर्डर मामले में पुलिस ने उस कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने घटनास्थल से अस्पताल तक पहुंचाया। पुलिस उसकी भूमिका की जांच कर रही है। माना जा रहा है कि वो भी मुख्य आरोपी दिनेश बिश्नोई का दोस्त है।

दरअसल, दलित युवती को 19 जून दोपहर 12 बजे खाजूवाला के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। आरोपी दिनेश जिस कार से आया था, उसे राकेश नामक युवक चला रहा था। पुलिस ने राकेश को गुरुवार को ही हिरासत में ले लिया था। ज्यादा दबाव बनने पर उसे शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। राकेश की इस पूरे घटनाक्रम में भूमिका का पता लगाया जा रहा है। राकेश के अलावा ओमप्रकाश, जस्सू और कपिल नामक दो अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। इन तीनों की भूमिका स्पष्ट होने पर गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल इन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है। इसमें एक पर कमरे में सफाई करने और ताला लगाने का आरोप है। जिसकी छानबीन की जा रही है।

इसी घर में पीड़िता के साथ रेप हुआ। जो जस्सू नाई ने किराए पर ले रखा है।

इसी घर में पीड़िता के साथ रेप हुआ। जो जस्सू नाई ने किराए पर ले रखा है।

अब तक चार हिरासत में

पुलिस हिरासत में अब चार लोग हैं। इसमें कपिल, जस्सू, ओमप्रकाश और कॉन्स्टेबल भागीरथ है। इन चारों को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। जस्सू नाई ने उक्त मकान किराए पर ले रखा था, जिसमें ये पूरा घटनाक्रम हुआ।

दिनेश बिश्नोई हाथ नहीं आया

इस पूरे घटनाक्रम में मुख्य अभियुक्त दिनेश बिश्नोई अब तक पुलिस के हाथ नहीं आया है। उसे गिरफ्तार करने के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है, लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिल रही है। पुलिस ने सात बड़ी टीम बनाई है, जो दिनेश बिश्नोई को ढूंढ रही है। बीकानेर के अलावा राजस्थान के कई हिस्सों में उसकी पड़ताल हो रही है। उसके सभी रिश्तेदारों पर भी नजर रखी जा रही है। शातिर दिनेश बिश्नोई अब तक पुलिस के हाथ नहीं लगा है। आरपीएस स्तर के कई अफसर उसे ढूंढ़ने में लगे हुए हैं लेकिन वो नहीं मिल रहा।

Categories:
error: Content is protected !!