गैंगस्टर संपत नेहरा से होगा लॉरेंस-रोहित के नेटवर्क का खुलासा?:गोगामेड़ी हत्याकांड का मुख्य कारण पता चलेगा; एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स पूछेगी 5 सवाल

TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

गैंगस्टर संपत नेहरा से होगा लॉरेंस-रोहित के नेटवर्क का खुलासा?:गोगामेड़ी हत्याकांड का मुख्य कारण पता चलेगा; एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स पूछेगी 5 सवाल

जयपुर

राजस्थान पुलिस गैंगस्टर संपत नेहरा को भटिंडा हाई सिक्योरिटी जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर कल चूरू लेकर आई। नेहरा को तीन दिन की रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) के अधिकारी संपत से पूछताछ करेंगे। गैंगस्टर से राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के मुख्य कारण सहित RLP के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल को मिली धमकी के संबंध में पूछताछ की जाएगी। AGTF के अफसर जानना चाहते हैं कि बदमाशों पर एक्शन के बाद भी क्या कोई लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा के लिए काम कर रहा है। उनके पूरे नेटवर्क का पता लगाया जाएगा।

दरअसल, इंटरव्यू सामने आने के बाद लॉरेंस बिश्नोई पर पैनी नजर रखी जा रही है। इसलिए लॉरेंस तक फोन नहीं पहुंच पा रहा है। उसे किसी से मिलने भी नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में राजस्थान सहित अन्य राज्यों में लॉरेंस का दबदबा कम होता नजर आ रहा है। वहीं, भटिंडा जेल में बंद संपत दोबारा से एक्टिव हो गया। रोहित गोदारा और लॉरेंस की आड़ में संपत के गुर्गे व्यापारियों को धमकाने, रंगदारी मांगने और फायरिंग कर पैसा उठा रहे हैं।

संपत नेहरा को भटिंडा हाई सिक्योरिटी जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया।

संपत नेहरा को भटिंडा हाई सिक्योरिटी जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया।

हाल ही में रोहित गोदारा ने हनुमान बेनीवाल को धमकी दी थी। जानकारी मिलने पर राजस्थान पुलिस एक्टिव हुई। बेनीवाल की सुरक्षा में 8 कमांडो लगा दिए। राजस्थान पुलिस को हिंट मिला है कि रोहित गोदारा, संपत से हनुमान बेनीवाल पर हमला करवा सकता है। इस पर पुलिस टीम ने संपत को भटिंडा जेल से गिरफ्तार कर आगे की पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है।

संपत नेहरा फिर से क्यों हो रहा एक्टिव?
करीब 4 साल से संपत राजस्थान से पूरी तरह से कटा हुआ था। गोगामेड़ी हत्याकांड के बाद से संपत दोबारा से एक्टिव हुआ है। यही नहीं, संपत के गुर्गे भी पिछले कुछ समय से एक्टिव होकर काम करने लगे हैं। पुलिस को अंदेशा है कि ये लोग कुछ बड़ा प्लान कर रहे हैं। इसलिए पुलिस ने संपत को गिरफ्तार किया है। उससे ​आगे की प्लानिंग के बारे में पूछा जाएगा।

संपत नेहरा को पूछताछ के लिए चूरू में गुप्त जगह रखा गया है।

संपत नेहरा को पूछताछ के लिए चूरू में गुप्त जगह रखा गया है।

संपत से राजस्थान पुलिस के 5 सवाल

  • राजस्थान में उन बदमाशों की जानकारी, जो अब भी संपत, रोहित, लॉरेंस के लिए काम कर रहे हैं। इनका पुलिस रिकॉर्ड नहीं है। वे एक्टिव होकर गैंग के लिए निरंतर काम कर रहे हैं।
  • रोहित गोदारा सहित वो बदमाश, जो राजस्थान में एक्टिव होकर डर का साम्राज्य खड़ा कर चुके हैं। वो विदेश में कहां पर हैं। विदेश में किन लोगों के संपर्क में हैं। इन लोगों की विदेश में कौन मदद कर रहा है?
  • बदमाशों को फर्जी पासपोर्ट से विदेश भेजने वालों की जानकारी? कौन-कौन बदमाश आने वाले दिनों में विदेश भागने की फिराक में हैं?
  • रोहित गोदारा ने गोगामेड़ी हत्याकांड क्यों कराया? रोहित और गोगामेड़ी के बीच किस मुद्दे को लेकर विवाद था? क्या पहले रोहित और गोगामेड़ी मिल चुके थे? इन दोनों ने मिलकर कोई व्यापार साझे में किया था? अगर हां तो वह क्या था?
  • रोहित के हनुमान बेनीवाल को धमकी देने की वजह क्या है? अगर गोदारा ने धमकी दी है तो वह अभी किन राज्यों के बदमाशों के संपर्क में है? रोहित के लिए काम करने वाले उन बदमाशों की जानकारी, जो हत्याकांड और फायरिंग के लिए हथियार मुहैया कराते हैं।
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!