ग्रेड पे 3600 की मांग को लेकर तीसरे दिन भी जारी रहा, बीकानेर जयपुर बाबू पैदल मार्च

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

रतनगढ़/बीकानेर। अखिल राजस्थान बाबू एकता मंच द्वारा ग्रेड पे 3600 की मांग को लेकर बीकानेर से जयपुर बाबू पैदल मार्च तीसरे दिन रतनगढ़ से जारी हुआ।कल रात 25/11/2022 को रतनगढ़ में विश्राम किया, सुबह 8बजे रतनगढ़ के बाबू भाईयों ने स्वागत किया एवं मिटिंग आयोजित की सभा को बाबू मंच के पैदल आंदोलनकारी मदनमोहन व्यास, कमल नारायण आचार्य एवं गिरजा शंकर आचार्य ने संबोधित किया। मदनमोहन व्यास ने कहा कि जयपुर में माननीय मंत्री डा बीडी कल्ला, माननीय मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव वित्त ,कार्मिक सचिव एवं खेमराज चौधरी कमेटी से दो चरणों में विस्तार से तथ्यों सहित वार्ता सकारात्मक रूप से सम्पन्न हुई परन्तु अभी तक आदेश जारी नहीं किए गए हैं, इससे मंत्रालयिक कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त हो रहा है।

प्रदेश संयोजक कमल नारायण आचार्य ने रतनगढ़ के साथियों को धन्यवाद देते हुए बताया कि समस्त स्तरों को अवगत कराये जाने के बावजूद दिनांक 23/11/2022तक ग्रेड पे 3600 के आदेश शासन स्तर से जारी कर प्रति मंच को नहीं दी गई है अतः मजबूर होकर पूर्व धोषणानुसार पैदल मार्च स्थगित स्थान परसनेउ से शायं 6 बजे दिनांक
24/11/2022 से पुनः शुरू कर दिया गया है जो कि रतनगढ तक पहुंच गए हैं आशा है माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत साहब संवेदनशील होकर प्रदेश के बाबुओं को ग्रेड पे 3600देने की मांग को स्वीकार कर आदेश जारी कर आर्थिक न्याय प्रदान करेंगे।
मंच के उप संयोजक एवं प्रदेश प्रवक्ता गिरजा शंकर आचार्य ने बताया कि पैदल मार्च को पूरे राजस्थान के बाबू भाईयों का पुरजोर समर्थन प्राप्त हो रहा है जिससे पैदल मार्च कर रहे आंदोलनकारियों का हौंसला अफजाई हो रही है।

Categories:
error: Content is protected !!