NATIONAL NEWS

चन्द्र प्रभा राजपुरोहित बनी फैडरेशन की बीकानेर संभाग मिडिया प्रभारी

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर दिनांक 11 फरवरी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं भारतीय मजदूर संघ के अनुसांगिक संगठन राजस्थान परिवहन निगम संयुक्त कर्मचारी फैडरेशन के माह दिसम्बर 24 में सम्पन्न 16 वें त्रे वार्षिक प्रदेश अधिवेशन में आगामी 3 वर्ष हेतु मनोनीत प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक दिनांक 08 एवं 09 फरवरी 2025 को श्री राम मंदिर कोटा में सम्पन्न हुई। जिसमें बीकानेर की श्रीमती चन्द्र प्रभा राजपुरोहित को बीकानेर संभाग मिडिया प्रभारी एवं श्री लीलाधर माहर को बीकानेर संभाग का प्रभारी मनोनीत किया गया। फैडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष श्री आनन्द सिंह नयाल एवं प्रदेश कार्यालय मंत्री एवं मिडिया एवं श्रम विभाग प्रभारी श्री महेन्द्र प्रताप सिंह बारैठ द्वारा भारतीय मजदूर संघ के 70 वर्ष पूर्ण करने के उपलक्ष में पुरे देश में 01 जनवरी से 15 फरवरी 25 चलायें जा रहे निधि संग्रह अभियान हेतु बीकानेर प्रवास पर आने के दौरान बताया कि भारतीय मजदूर संघ एवं राजस्थान परिवहन निगम संयुक्त कर्मचारी फैडरेशन का प्रथम ध्येय महिलाओं को अधिकाधिक प्रतिनिधित्व दिया जाना है फैडरेशन सदैव मजदूर हित में कार्य करता आया है एवं करता रहेगा।
इस दौरान फैडरेशन की बीकानेर संभाग की मिडिया प्रभारी श्रीमती चन्द्र प्रभा राजपुरोहित, प्रदेश मंत्री श्री धर्मपाल नाथ, बीकानेर आगार अध्यक्ष श्री गजेन्द्र सिंह, सचिव ओमप्रकाश सिद्ध, श्रीमती सोनू राजपुरोहित, श्री सुशील कुमार विश्नोई, श्री अमरचंद दैया उपस्थित रहे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!